बाउंड्री वॉल का तार काटकर अंदर घुसे बदमाश
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ पथरौटा थाना अंतर्गत एक सोलर प्लांट भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से बदमाशों ने 2 लाख 40 हजार की केबल चोरी कर ले गए। अब पुलिस जांच में जुटी है। पथरोटा थाना प्रभारी मोनिका मैडम ने बताया कि बदमाशों ने तार काटकर बाउंड्री वॉल से अंदर घुसे और कनेक्टर हटाकर केवल चोरी कर लिया । पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा पुलिस टीम बनाकर कार्यवाही कर रही है। घटना 26 -27 अप्रैल की दरमियानी की है। इसको लेकर फरियादी नितिन सोन वंशी मातेश्वरी गार्डन ग्राम पांडू खेड़ी निवासी ने केस दर्ज कराया। अब पुलिस जांच में जुटी है। वहीं इधर इटारसी थाना अंतर्गत बदमाशों ने खिड़की के ग्रिल तोड़कर सोने के हार, मंगलसूत्र, चांदी की दो कड़ी सिक्के सहित जेवर उड़ा ले गए। घटना 3 और 4 अप्रैल के दरमियानी की बताई जा रही है। वेंकटेश बाबा मंदिर के पास नरेंद्र नगर में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। इसको लेकर श्वेता रानी ने मामला दर्ज कराया । अब दोनों ही मामले में पुलिस जांच कर रही है।

