दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
थाना इटारसी अंतर्गत शराब के आरोपी को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार करने की कार्रवाई की। थाना इटारसी में सूचना मिली कि एक सफेद रंग की टाटा कार में भरकर कुछ लोगो के द्वारा बैतूल मार्ग से होते हुए भारी मात्रा में अवैध रुप से शराब भरकर इटारसी में खपाने के उद्देश्य से लाई जा रही जिसे तुरत पहुंचकर पकड़ा जा सकता है। जिसमें वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर कार्यवाही कर आरोपी अब्दुल जाहिद अंसारी एवं हेमंत राजपूत के कब्जे से एक टाटा जेस्ट कार से 26 पेटी शराब कुल 241 .200 लीटर शराब सहित 6,45,0007- रुपये का मशरुका जप्त किया गया था। उक्त प्रकरण में सह आरोपी संदीप मिहानी घटना से ही फरार चल रहा था, जिसे की इटारसी पुलिस द्वारा लगातार खोजा जा रहा था । साथ ही सायबर टीम की मदद से आरोपी को लगातार ट्रेस किया जा रहा था। एक अप्रैल को पुलिस को सूचना प्राप्त हुईं कि आरोपी नागपुर के आस पास लुक छिप रहा है जिस पर आरोपी संदीप मिहानी पिता शंकर लाल मिहानी उप्र 38 वर्ष निवासी भाट मोहल्ला इटारसी की पता तलाश के लिए टीम का गठन किया गया। सायबर टीम की सहायता तथा मौके पर आरोपी की सजगता से पता तलाश करते हुए आरोपी संदीप मिहानी को नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। इसमें विशेष भूमिका थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव बुंदेला, उनि विपिन पाल, आर. महेन्द्र गुर्जर, आर. मनीष आर राजकुमार झपाटे, सायबर टीम से आर संदीप यदुवंशी आर. दीपेश की रही।
