
नर्मदापुरम / विवेकानंद युवा मंडल नर्मदा पुरम की बैठक अध्यक्ष प्रसन्न हर्णे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कक्षा दसवीं एवं 12वीं में इस वर्ष अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी जो की नर्मदा पुरम क्षेत्र के विद्यालयों से हैं उनका सम्मान समारोह आयोजित करने पर चर्चा हुई। सम्मान समारोह का आयोजन आगामी 15 मई को करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की विस्तृत सूचना हेतु आगामी 12 मई को पत्रकार वार्ता का आयोजन किए जाने का निश्चय हुआ। बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री एवं वरिष्ठ नेता प्रसन्न हर्णे के हर्णे गली स्थित कार्यालय संवाद पर हुआ। बैठक में विवेकानंद युवा मंडल नर्मदापुरम के अध्यक्ष प्रसन्न हर्णे, रामविलास मालवीय, सूरत सिंह राजपूत, गंभीर राजपूत, देवी सिंह राजपूत, चमनपुरी गोस्वामी, नेमीचंद विश्वकर्मा, प्रकाश चौरे, चरण सिंह, अजय शर्मा एवं कार्यालय प्रभारी सुधीर तिवारी उपस्थित थे।

