
सिवनी मालवा / दिनांक 4 मई से 13 मई तक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पवारखेड़ा, जिला नर्मदापुरम में 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में श्री ज्ञानरत्न अकादमी बानापुरा की चयनित 25 छात्राएं भाग लेकर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्रशिक्षण और अनुशासन का मिलेगा अवसर…..
इस प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को एनसीसी के विभिन्न आयामों—अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता और देशभक्ति से जुड़े प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। यह शिविर छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में होगी भागीदारी……
श्री ज्ञानरत्न अकादमी की एनसीसी प्रशिक्षक कुमकुम बाथव के मार्गदर्शन में छात्राएं इस शिविर में सम्मिलित होकर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी और नए अनुभव प्राप्त करेंगी।
विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं….
इस अवसर पर शाला की प्राचार्य एवं समस्त शाला परिवार ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है। यह सहभागिता न केवल छात्राओं के लिए गौरव का विषय है, बल्कि विद्यालय के लिए भी सम्मान की बात है।

