अधिकारी नहीं सुन रहे, नपा में शिकायत के बाद भी कोई एक्शन नहीं
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के वार्ड नंबर 12 कालिका नगर और 13 में घटिया सड़क बनने पर रहवासियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि इस संबंध में नगर पालिका में शिकायत की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सड़क बनने पर ध्यान नहीं दिया गया तो धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम किया जाएगा। डा मीना संग्राम सिंह तोमर के घर के पास से के के शर्मा के घर के पास से अशोक गौर, राजेश्वरी प्रसाद मिश्रा जी के घर के पास से शंकर मंदिर के पास से लेकर ए टी एम के पास सराठे की दुकान रिटायर टी आई पन्ना लाल त्रिपाठी के घर के पास रोड बनी है वह पूरी घटिया और नकली सीमेंट से अनाड़ी मजदूरों द्वारा बनाईं गई है । इसमें ठेकेदार द्वारा भी लीपापोती की गई है । किसी भी सरकारी कर्मचारी ने अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया । नगरपालिका में भी धरना प्रदर्शन किया गया पर कोई हल नहीं निकला। नगर पालिका सीएमओ ने भी ठेकेदार धर्मेंद्र जाट के साथ आकर निरीक्षण किया और ठेकेदार को रिपेयरिंग करने और सोल्डर भरने के निर्देश दिये थे। वार्ड पार्षद भी नगरपालिका अध्यक्ष और सीएमओ म से आग्रह कर चुके हैं पर रोड़ नाली सोल्डर भरने का काम नहीं हो रहा है। महिलाओं, वृद्धजनों , बच्चों का आना जाना दूभर हो गया है । रहवासियों का कहना है हमारी समस्या को शीघ्र दूर नहीं किया गया तो मोहल्ला वासी धरना प्रदर्शन कर मेन रोड पर चक्का जाम किया जाएगा।

