लड़की से मोबाइल पर बात करके ही उतरा नीचे
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ केसला थाना अंतर्गत
ग्राम आबादी पुरा जामुन डोल में एक युवक युवती के शादी से मना करने को लेकर 125 केवी हाई टेंशन लाइन पर चढ़ गया। कमल पिता संतोष धुर्वे उम्र 22 वर्ष ग्राम खकरा पुरा की लड़की शालिनी पिता ललतेश उइके उम्र करीब 22 वर्ष से 3 साल से बातचीत करता था तथा दोनों का आपस में शादी करने के लिए भी तैयार थे। किंतु एक सप्ताह से शालिनी के द्वारा शादी करने से मना करने पर टेंशन मे आकर रविवार को ग्राम जमुना डोल मे ही हरिसिंह के खेत में हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़कर करीब 120 फिट की ऊंचाई पर जाकर बैठ गया । नीचे उतरने के लिए कमल के परिजन ग्रामीण तथा पुलिस स्टाफ के द्वारा समझाने पर नहीं माना । मौके पर एसडीईआरएफ नर्मदापुरम की टीम तथा एनटीपीसी पावर ग्रीड एमपीईबी पथरोटा की टीम को भी सूचित किया। सभी मौके पर पहुंच गए। केसला थाना प्रभारी मदन पवार ने बताया कि कमल द्वारा लड़की शालिनी को मौके पर बुलवाने का बोलने पर लड़की शालिनी को उसके पिता के साथ मौके पर लेकर आए। शालिनी से कमल की मोबाइल पर बात करवाने पर कमल का टावर से नीचे उतरने को राजी हुआ । जिसे एसडीआरएफ नर्मदापुरम की टीम एवं एनटीपीसी पावर ग्रीड पथरोटा की टीम तथा थाना केसला पुलिस स्टाफ की संयुक्त टीम के द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित कमल धुर्वे को टावर से नीचे उतारा गया। जिसका सीएचसी सुखतवा में उपचार करवा कर उसके माता-पिता को सुपुर्द किया । सोमवार को काउंसलिंग हेतु जिला अस्पताल नर्मदा पुरम भेजा जाएगा।

