
सिवनी मालवा / बनापुरा,/ सिवनी मालवा ग्रामीण मंडल एवं भीलट देव मंडल की संयुक्त परिचय बैठक बनापुरा स्थित यशवंत पटेल के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी अलकेश आर्य के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं से संवाद….
बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए। जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।
वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति….
बैठक में प्रेमशंकर वर्मा, प्रीति शुक्ला, यशवंत पटेल, संतोष पारीक, शंभू सिंह भाटी, राजेश गौर, जितेंद्र सिंह चौहान, मधु धुर्वे, वरुण पटेल सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं के उत्साह से संगठन को मिलेगी मजबूती….
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और निरंतर प्रयास ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगे।

