दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में नीट का एग्जाम 2 बजे से शहर के तीन सेंटर में शुरू हुआ। सुरक्षा के बीच और भारी चेकिंग के बीच एग्जाम शुरु हुआ । इसके लिए विशेष टीम भी बनाई गई । शहर के पीएम श्री एक्सीलेंस नर्मदा कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय एसपीएम में यह परीक्षा शुरू हुई। 1 घंटे पहले परिसर के अंदर जाने की अनुमति मिली और इसके लिए भारी चेकिंग की गई । बायोमेट्रिक जांच से अभ्यर्थियों को गुजरना पड़ा । इस दौरान जूते मोजे, इयररिंग, कलावा, घड़ी, मेटल आदि ले जाने की अनुमति नहीं थी।। केवल पानी और फल दवाई आदि यदि बीमार है तो ले जाने की अनुमति थी। जांच भी दो बार की गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सेंटर पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात था। एग्जाम शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

