दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन तथा एसडीओपी इटारसी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में निरीक्षक मदन पवार थाना प्रभारी केसला के द्वारा थाना स्टाफ के साथ ग्राम मोरपानी के हत्या कांड का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 27 मार्च को शाम को मोरपानी थाना केसला के जीतेन्द्र कलमे, शिवा, शिवनारायण उर्फ डीजे तथा हरिओम सभी जाति कोरकू के व्दारा गांव के ही सुनील कलमे को उसके घर के सामने आंगन में जाकर आरोपी जीतेन्द्र के व्दारा उसकी बहन शिल्पा से मोबाईल क्यों लिया कहकर आरोपी जीतेन्द्र तथा उसके सभी साथी शिवा, शिवनारायण, हरिओम सभी के व्दारा सुनील को लात घूसों से मारपीट करने लगे। झगड़े की आवाज सुनकर पड़ोसी किराना गुमठी वाले जंगल सिंह दौड़कर बीच बचाव करने आया तभी सुनील को उसकी बहन एवं भाभी ने छुड़ाया आरोपियों के द्वारा मृतक जंगल सिंह को बीच मे क्यों आया कहकर गंदी गंदी गाली गुफ्तार कर मारपीट कर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी। विवेचना के दौरान आरोपियों जीतेन्द्र कलमे, शिवा सिलु, शिवनारायण उर्फ डीने उर्फ कल्लू मवासे, हरिओम लविस्कर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय इटारसी पेश किया जहां से आरोपियों को जेल वारंट बनने से जिला जेल नर्मदापुरम मे दाखिल किया गया । आरोपी जीतेन्द्र कलमे मोरपानी थाना केसला,
शिवा सिलु मोरपानी थाना केसला, शिवनारायण उर्फ डीजे उर्फ कल्लू पिता झनक मवासे उम्र 25 साल निवासी मोरपानी थाना केसला, हरिओम शामिल हुए। पुलिस टीम के सदस्य थाना प्रभारी केसला निरीक्षक मदन पवार, सउनि अनंतराम लोधी, आर. हेमराज यादव, आर. अमित राय, आर. राहुल उघडे, चालक प्र.आर. उमेश रघुवंशी

