
नर्मदापुरम / गर्मी के दिनों में अगर दिन में राहगीर को कंठ में दो घूंट ठंडा जल मिल जाए तो वह अमृत के समान ही है। मीनाक्षी चौक पर चाय बेचकर अपना जीवन यापन करने वाले गुड्डू ठाकुर विकेट 5 सालों से अपने खर्चे से प्याऊ के लिए मटके रखते हैं और इन्हें नियमित सायं के समय पानी से भरते भी हैं, रात भर में पानी ठंडा हो जाता है और जब निकलने वाले राज्यों का कंठ सूखता है तो वह इस निर्मल जल से अपनी प्यास बुझाते हैं। गुड्डू ठाकुर ने बताया है कि इस वर्ष दो मटके पत्रकार संजीव खापरे ने दिए हैं और बाकी तीन मटके मैंने स्वयं खरीदे हैं। गुड्डू ठाकुर ने आमजन को संदेश दिया कि गर्मी के दिनों में सभी लोग प्याऊ की व्यवस्था करें और बेजुबानों के लिए भी दाना, पानी की व्यवस्था अवश्य करें।

