नर्मदा पुरम पुलिस की तरफ से एसडीओपी श्री पाठक ने दी जानकारी
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों गैस बुकिंग सहित लिमिटेड स्टॉक, कनेक्शन काटे जाने, अर्जेंट बुकिंग सहित अन्य माध्यम से स्केम हो रहा है। इसको लेकर नर्मदापुरम पुलिस की तरफ से एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि ऐसी बातों पर ध्यान ना दें । केवल ऑफिशियल एप और वेबसाइट से ही बुकिंग करें या ऑथेराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि आजकल ठग एलपीजी गैस की बुकिंग, अर्जेंट बुकिंग, लिमिटेड और गैस कनेक्शन काटे जाने सहित अन्य माध्यम से एसएमएस , ओटीपी लिंक, एपीके फाइल भेज कर स्केम कर रहे हैं। अननोन नंबर को ना उठाएं वही अननोन लिंक पर क्लिक न करें ओटीपी ना दे और सावधान रहें।

