4 तारीख तक एस एन जी स्कूल में लगा मेला , हुआ शुभारंभ
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के एस एन जी स्कूल में पुस्तक मेले का शुभारंभ हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। लॉटरी के माध्यम से सभी दुकानदारों को दुकानें आवंटित की गई है l मेला परिसर में पुस्तक, स्टेशनरी तथा स्कूल बैग आदि सामग्री डिस्काउंट पर खरीदी हुई। कापियां पर 40 से अधिक प्रतिशत और बुक्स पर लगभग पांच प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति ने कहा कि विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर पुस्तक कॉपी उपलब्ध की जा रही है। 4 तारीख तक यह मेला आयोजित किया जाएगा। पुस्तक मेले से एक ही जगह पर सभी चीज विद्यार्थियों को उपलब्ध हो रही है। जिला स्तरीय पुस्तक मेला में आसपास से भी विद्यार्थियों और अभिभावक पहुंच रहे हैं।

