
नर्मदापुरम / आजकल आए दिन हो रहे साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए आमजन से नर्मदापुरम एसडीओपी जितेन्द्र पाठक ने अपील की है कि आजकल गैस बुकिंग के नाम पर अननोन नंबर कॉल, एसएमएस आते हैं या फिर व्हाट्सएप आता है तो उसे पर कोई ध्यान ना दें ना ही कोई अपना ओटीपी नंबर किसी को दे या आये हुए क्यू आर कोड को स्कैन न करें। कभी कोई कंपनी क्यूआर कोड नहीं भेजती है, यह फ्रॉड लोगों का स्कैम का तरीका है। गैस एजेंसी के नाम से अगर कोई फोन आता है कि बुकिंग या लिमिटेड स्टॉक के लिए या आपका गैस कनेक्शन बंद कर दिया जा गया है, तो इन पर पर ध्यान ना दें, अपने नजदीकी गैस वितरक से संपर्क करें। हमेशा सावधान रहे एवं सुरक्षित रहें।

