नर्मदापुरम / पवन पुत्र हनुमान जयंती समेरिटंस विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शर्मा ने हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। संगीत विभाग के बच्चों द्वारा सस्वर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर प्रमोद शर्मा ने हनुमान जी के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हनुमान जी से बड़ा कोई रोल मॉडल नहीं ही सकता। वे सर्व गुण सम्पन्न होते हुए भी निर अहंकारी हैं। उत्तरदायित्व लेने में वे सबसे आगे रहते हैं। वे पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जो सामान्य सेवक होते हुए भी देवता हो गए। आज देश में उनके आराध्य भगवान राम से ज्यादा उनके मंदिर हैं। उन्होंने कहा कि भगवान सबके संकट दूर करते हैं, जबकि हनुमान जी भगवान को संकट को दूर करते हैं। वे सदैव प्रसन्न रहते हैं। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, आरके रघुवंशी, चंदन मंडल आदि उपस्थित रहे।

