दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में गुरुवार को सर्किट हाउस चौराहे के पास एक हादसा हो गया। इसमें एक तेज रफ्तार कार खंबे को गिराते हुए बाइक में जा घुसी । उस समय वहां लोग मौजूद नहीं थे बड़ा हादसा टल गया। इससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौके से ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया। अब पुलिस कार मालिक का पता लगाने में जुटी हुई है। पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। बताया जाता है कि कार की रफ्तार अधिक थी जिसे वह बाइक पर चढ़ गई और कुछ राहगीर घायल भी हुए। जिनका इलाज चल रहा है। अब मामले की जांच की जा रही है।

