दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के समीपस्थ ग्राम बड़ोदिया कला के शासकीय आंगनबाड़ी केंद्र में एक युवक द्वारा चोरी छिपे आंगनबाड़ी केंद्र में घुसकर पोषण आहार में छेड़छाड़ और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर देहात थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 331 (1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । पुलिस के अनुसार 15 अक्टूबर को शासकीय आंगनवाड़ी केंद्र ग्राम बड़ोदिया कला में विकास ग्राम बड़ोदिया पोस्ट रोहना निवासी ने शासकीय आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी छुपे घुसकर पोषण आहार में छेड़छाड़ की और तोड़फोड़ की । इसको लेकर मंजू ग्राम बड़ोदिया कला ने देहात थाने में मामला दर्ज कराया । अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फरियादी का कहना है कि केंद्र में विकास चोरी छुपे घुसा और पोषण आहार में छेड़छाड़ की। अब पुलिस जांच में जुटी हुई है ।
