
नर्मदापुरम / केन्द्रीय सतर्कता आयोग, भारत सरकार एवं एसपीएमसीआईएल निगम मुख्यालय, नई दिल्ली के दिशा निर्देर्शीनुसार “सत्यनिष्ठा से समृद्धि / Probity for prosperity” की थीम पर प्रतिभूति कागज कारखाना, नर्मदापुरम में दिनांक 26.10.2026 से 01.11.2026 के मध्य किए जाने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारम्भ सोमवार को प्रातः 10:00 बजे कारखानें के मानव संस्थान सेंटर में मुख्य महाप्रबंधक वेंकटेश कुमार के द्वारा संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईमानदारी और पारदर्शिता पर नागरिक सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा एवं संगठन सत्यनिष्ठा की शपथ दिलावाई गयी। कार्यक्रम का संचालन सुरेश अहिवासी द्वारा किया गया है। जागरूकता सतर्कता सप्ताह कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश कुमार गुप्ता, संयुक्त महाप्रबंधक (तक.प्र.) ने सप्ताह में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा दी गयी।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस संस्थान के कर्मचारियों हेतु क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, गोविन्द सिंह रघुवंशी, उप महाप्रबंधक (सतर्कता) द्वारा आगामी आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 27 अक्टूबर, 2026 को एसपीएम शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर, प्रश्न्योतरी प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली निकाली जायेगी । 28 नवम्बर, 2026 को होम साईस कॉलेज की छात्रओं हेतु प्रश्न्योतरी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा एवं जागरूकता रैली निकाली जायेगी।
आगामी कार्यक्रम में अतिथि विदवान द्वारा प्रकाका अधिकारी, कर्मचारी एवं सीआईएसएफ बल को व्याखान दिया जायेगा, अधिकारी, कर्मचारियों हेतु भष्ट्राचार विरोधी कविता प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता का अयोजन किया जायेगा एवं सेल्फ हैल्प ग्रुप शिविर का आयोजन 31 अक्टूबर से 1 नवम्बर, 2026 के मध्य कामगार कल्याण केन्द्र में किया जायेगा। 04 नवम्बर, 2026 का पुरूस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।
कार्यक्रम के शुभारम्भ में संस्थान के मुखिया वेंकटेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, अमित कुमार, अपर महाप्रबंधक (तक.प्र.) जी.के. मोहन, कार्यालय अध्यक्ष, अखिलेश कुमार गुप्ता, संयुक्त महाप्रबंधक, अरूण गुलिया, संयुक्त महाप्रबंधक, (सूचना प्रौ.), विवेक तनेजा, संयुक्त महाप्रबंधक (वि.एवं ले.), गोविन्द्र सिहं रघुवंशी, उप महाप्रबंधक, सतर्कता, अनुराग शर्मा, संजीव शर्मा सहित सतर्कता जागरूता कमेटी के सदस्य नंदकिशोर शिकारे, रमेश सिंह, सौरभशेखर, अनूप सिंह, गजेंद्र सेजकर, प्रमोद दुबे उपस्थित थे।

