स्टॉलों के आसपास डस्टबिन की व्यवस्था नहीं
ग्राहक हो रहे परेशान, सुविधाएं नहीं
दयाराम रिपोर्टर नर्मदापुरम।
स्थानीय ट्राइडेंट कंपनी में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली ऑफर मेला ‘दिवाली धमाका’ आयोजित किया जा रहा है। मेले में टॉवेल सहित विभिन्न प्रकार के उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। आकर्षक ऑफरों के चलते ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन मेले में व्यवस्थाओं की कमी के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों को कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है। सबसे बड़ी समस्या सामान खरीदने के बाद बिलिंग के दौरान सामने आई है। यहां सर्वर डाउन होने के कारण ग्राहकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। त्योहार के समय खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों का बहुमूल्य समय अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। ग्राहक यह वहां परेशान होते नजर आए।
मेले में गंदगी , स्वच्छता और साफ सफाई पर सवाल
यहां पर लगे स्टॉलों के आसपास डस्टबिन की व्यवस्था नहीं होने से साफ-सफाई को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्वच्छता और साफ-सफाई पर सवाल खड़े हो गए हैं और लोग यहां वहां परेशान होते दिख रहे हैं।दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से आयोजित मेले में यदि बिलिंग व्यवस्था सुचारु नहीं है और बुनियादी स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा जा रहा, तो यह आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करता है। ग्राहकों का कहना है कि कंपनी प्रबंधन को सर्वर की समस्या दूर करने, बिलिंग व्यवस्था बेहतर बनाने और स्टॉलों के आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए, ताकि खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
मेले में अन्य व्यवस्थाएं भी नहीं
दीपावली ऑफर मेले में पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाएं नहीं है। स्टॉल पर लोगों की कमी से घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और ग्राहकों का बहुमूल्य समय नष्ट हो रहा है। आकर्षक ऑफरों के चलते ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन धरातल पर कुछ नहीं दिख रहा।

