मुख्य नगरपलिका अधिकारी को व्यापारी कल्याण महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
दयाराम रिपोर्टर नर्मदापुरम।
नगर में स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने और स्थानीय व्यापारियों के हितों का ध्यान रखने के उद्देश्य से ‘व्यापारी कल्याण महासंघ’ ने नपा अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख को एक ज्ञापन सौंपा है। महासंघ के प्रतिनिधियों का कहना है कि सभी व्यापारी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नगर पालिका प्रशासन का पूरा सहयोग करने के लिए तत्पर हैं। हालांकि, हाल ही में दुकानों पर अचानक भारी जुर्माने की कार्रवाई की गई है। व्यापारियों ने निवेदन किया है कि सीधे चालान काटने से पहले दुकानदारों को समझाइश और सुधारात्मक नोटिस दिए जाएं, ताकि वे स्वच्छता नियमों का सही से पालन कर सकें और संवाद के जरिए समस्याओं का सहयोगात्मक समाधान निकाला जा सके। व्यापारियों ने सीएमओ से शहर में पार्किंग व्यवस्था एवं बाजार क्षेत्र के कुछ कांपलेक्स जर्जर स्थिति इसको लेकर भी चर्चा की गई । सीएमओ देशमुख ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और विचार करने का आश्वासन दिया। नपा के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी शेख सिकंदर को जो पीओएस मशीन दी हैं उसको लेकर भी उन्होंने चर्चा की। इसके साथ ही नियम अनुसार जुर्माना वसूलने और कर्मचारियों द्वारा परेशान न करने की बात भी कही है। इस दौरान
व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र चौकसे एल्डरमैन रामचंद्र नवलानी, देवेंद्र गिल्ला,राजेश राठौर, उदित द्विवेदी, दीपक हेमनानी, जाकिर खान, सुरेश माखीजा, निर्दोष जैन, महेश माखीजा, मनोज रायचंदानी, दशरथ माखीजा, नीतेश खंडेलवाल, गोविंद शिवम सहित अनेक व्यापारी साथी शामिल रहे। यह जानकारी व्यापारी महासंघ के मीडिया प्रभारी जाकिर खान ने दी।

