दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में वन्य जीव के सींग के टुकड़े जप्त किए गए। इसको लेकर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सारंगपुर निवासी गोपाल आत्मज नन्कू वाडिवा, उम्र लगभग 34 वर्ष, के निवास पर नियमानुसार तलाशी की गई।
कार्रवाई के दौरान वन्यजीव के सींग के टुकड़े बरामद कर जप्त किए गए। उक्त मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 एवम संबंधित वन अधिनियम के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में संबंधित आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण की जांच एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी गोपाल एवं उसकी पत्नी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई पर्यटन जोन में गाइड के रूप में कार्यरत हैं। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा संबंधित गाइड पंजीयन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है। साथ ही, आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

