दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के पुलिस लाइन स्थित रक्षित केंद्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 111 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने जांच करा लाभ उठाया। स्वास्थ्य शिविर में पुलिस कर्मियों के ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई। कुल 111 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी इस स्वास्थ्य परीक्षण में शामिल हुए। इस पहल का उद्देश्य पुलिस कर्मियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा नियमित स्वास्थ्य जांच को प्रोत्साहित करना है। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को ऐसे ही स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश रक्षित निरीक्षक को दिए हैं ।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन तथा रक्षित निरीक्षक श्रीमती स्नेहा चंदेल के संचालन में सम्पन्न हुआ।

