दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
दीपावली और छठ महापर्व के चलते विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक संचालित होगी छठ महापर्व स्पेशल। वहीं गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति अगरतला स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी । वहीं एक्सप्रेस ट्रेनों में दो सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच 22 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 22187 रानी कमलापति-जबलपुर एक्सप्रेस में लगाए गए हैं। वहीं गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति-जबलपुर एक्सप्रेस में भी एक्स्ट्रा कोच लगाए गए। डीआरएम पंकज त्यागी ने त्यौहार पर प्रबंध को लेकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मीडियाकर्मियों से प्रेसवार्ता कर व्यापक तैयारियों के संबंध में जानकारी की।

