दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के सेठानी घाट स्थित बद्री विशाल मंदिर बद्रीनाथ धाम से शनिवार रविवार की दरमियानी बदमाशों ने ताला तोड़कर दान पेटी का कुंदा तोड़ कर रुपए लेकर रफू चक्कर हो गए। मंदिर के पुजारी पंडित नितेंद्र चौबे ने बताया कि रात्रि को वे मंदिर के मुख्य गेट में ताला लगाकर चले गए। जब सुबह उन्होंने 5 बजे जाकर देखा तो ताला टूटा और दान पेटी का कुंदा हटाकर उसमें रखे लगभग 5 हजार रुपए गायब थे। बदमाश रुपए लेकर रफू चक्कर हो गए । पंडित जी ने 112 पर डायल किया और एक आवेदन थाने में भी दिया। इसके बाद फिर पुलिस पहुंची और कार्रवाई की। पुलिस जांच में जुटी है।

