
नर्मदापुरम / मॉं नर्मदा सहयोग संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि हम सभी प्रत्येक वर्ष दीपावली दिव्यांग बच्चो के बीच एवं बुजुर्गों के आश्रम में जाकर मनाते है। ताकि उनको भी दीपावली की ख़ुशियाँ मिल सके बच्चें फटाके फोड़ कर बहुत खुशी की अनुभूति करते है। इसलिए इस वर्ष भी हम सब दिव्यांग बच्चों के बीच एंव बुजुर्गों के बीच भी दीपावली मनायेंगे। मीटिंग में सभी सदस्यो ने सहमति दी एवं प्रसन्नता जाहिर की, कि निश्चित ही यह बहुत अच्छा आयोजन है जो हम सब मिलकर करेगें। बैठक में मॉं नर्मदा सहयोग संस्था की संरक्षक सफलता तिबारी, अध्यक्ष नीरजा फौजदार, वरिष्ठ सदस्य एन सी जैन, जयंती जैन, रामगोपाल चौबे, मनीष गुप्ता, अनामिका वर्मा एवं दुर्गेश परमार उपस्थित रहे।

