दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
खिरकिया रेलवे ट्रैक थाना छीपाबड़ जिला हरदा के खिरकिया रेलवे ट्रैक पर मृत अवस्था में एक युवक मिला है। इसका रंग गोरा, शारीरिक हष्ट-पुष्ट है । दाएं हाथ पर कलेवा बना हुआ है एवं व्यक्ति के पास से रेलवे का टिकट प्राप्त हुआ। रेलवे टिकट इटारसी से पिपरिया मेल एक्सप्रेस का होना पाया जाता है। एक डेबिट कार्ड मृतक के पास से प्राप्त हुआ जिस पर कमल सिंह नाम लिखा हुआ है। बताया गया है कि संबंधित व्यक्ति को जानकारी प्राप्त होने पर थाना छीपाबड़ एएसआई राजेंद्र मीणा मोबाइल नंबर 989 3711 248 पर संपर्क करें।
