युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा माई भारत के माध्यम से निकलेंगी भारत विकसित पदयात्राएं
गैर राजनीतिक परिवार से भी युवा सामने आएं
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय माय भारत के माध्यम से विकसित भारत पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी । इसको लेकर शुक्रवार को सांसद दर्शन चौधरी ने चर्चा की और पदयात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि इस विकसित भारत पदयात्राएं का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है । यात्रा प्रधानमंत्री की जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है। आज के युवाओं की भूमिका का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 6 अक्टूबर से इसकी शुरुआत हुई । सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को यह समर्पित है । उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय इस यात्रा में आमजन, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन और युवा जो गैर राजनीतिक परिवार से है सामने आएंगे और जुड़ेंगे । इसके साथ ही इसके माध्यम से नशा मुक्ति जागृति अभियान सहित स्वच्छता अभियान चलेंगे। वहीं पहले चरण में स्वदेशी मेलों का आयोजन, नुक्कड़ नाटक, वाद विवाद प्रतियोगिता , निबंध प्रतियोगिता , सरदार पटेल के जीवन पर संगोष्ठी सहित अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से जुड़ने का माहौल बनाया जाएगा। अभियान के जरिए युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक पदयात्रा के अभियान रहेंगे जो सभी संसदीय क्षेत्र और जिले में तीन दिन तक 8 से 10 किलोमीटर तक पदयात्रा होगी । स्कूल कॉलेज में अलग-अलग इवेंट होंगे। वहीं 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक 152 किलोमीटर की पदयात्रा स्टैचू ऑफ यूनिटी केवड़िया से निकाली जाएगी। इसके साथ ही गर्व से कहो स्वदेशी संकल्प भी दिलाएं जाएंगे । इसके साथ ही इस मौके पर उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि आपके माध्यम से मैं यह कहना चाहूंगा कि किसान नरवाई न जलाएं । इससे पौष्टिकता नष्ट होती है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है । वहीं उन्होंने कहा कि भावांतर योजना का लाभ भी किसानों को मिले।

