दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा ट्रेनों में नियमित गश्त की जाती है। अवैध वेंडर , किन्नर सहित बदमाशों की धर पकड़ के लिए यह गश्त आरपीएफ द्वारा की जाती है । इसी के चलते पठानकोट एक्सप्रेस से दो बच्चों को आरपीएफ ने बरामद किया । बताया गया कि यह इंदौर के रहने वाले हैं और मुंबई जा रहे थे, लेकिन आरपीएफ ने गश्त के दौरान देखा और बरामद किया। बच्चों के नाम आर्यन सूर्यवंशी पिता विनोद उम्र 11 वर्ष निवासी शिवकंठ नगर इंदौर और साहिल अहिरवार पिता कमलेश अहिरवार उम्र 11 वर्ष निवासी शिवकंठ नगर भारत टोल के पास इंदौर हैं। बच्चों ने बताया कि वे घर से नाराज होकर भाग कर आ गए और मुंबई जा रहे थे । बाद उनके परिजन को सूचना दी और जिन्हें अग्रिम कार्यवाही हेतु आउट पोस्ट पर लाया गया बाद दस्तावेज तैयार कर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। उनका फैसिलिटी सेंटर में दाखिला करवा दिया गया । गौरतलब है कि आरपीएफ द्वारा नन्हे फरिश्ते ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

