दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। विगत दिवस कोठी बाजार सब्जी मंडी में अवैध शराब बेचने वाले शराब माफिया सुरेंद्र लुटारे को पुलिस ने गिरफ्तार किया । बुधवार शाम करीब 4 बजे पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल मेडिकल के लिए ले जाया गया और फिर वहां से कोर्ट में पेश किया। गौरतलब है कि एक दिन पहले मंगलवार सुबह सुरेंद्र लुटारे के घर पर छापामार कार्रवाई में अवैध शराब जप्त हुई थी और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी सुरेंद्र लुटारे को ग्वालटोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पिता सुरेंद्र पुत्र आयुश दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई जारी है। इनसे भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त की गई थी।
,

