कड़े कानून से भ्रामक और अराजकता वाली जानकारी पर लगा नियंत्रण
सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे-पुलिस अधीक्षक
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन सर्किट हाउस में किया गया । दोपहर को हुए इस कार्यक्रम में कलेक्टर सोनिया मीना , पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा , जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर राजीव रंजन पांडे, एसडीएम बबीता राठौर, सिटी मजिस्ट्रेट विजेंद्र रावत, जनसंपर्क अधिकारी रश्मि देशमुख सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी और पत्रकार शामिल हुए। कार्यक्रम में कलेक्टर सोनिया मीणा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। पत्रकारों ने सभी अधिकारियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि मीडिया और समाचार समाज के प्रतिबिंब हैं। नकारात्मक और सकारात्मक दोनों खबरें आती है लेकिन हमें संतुलित समाचार लोगों तक पहुंचाना है। यह हमारी जिम्मेदारी भी है संतुलित समाचार से जनता का समग्र विकास होगा वह चीजों को समझ सकेंगे। मीडिया के माध्यम से हम तक खबर पहुंचती है हम उसमें सुधार कर सकते हैं, प्लान कर सकते हैं और कार्यवाही भी कर सकते हैं । कुछ नकारात्मक खबरें आती है क्योंकि वह है लेकिन हमें संतुलित समाचार बनाना होगा। जनता को जागरूक करने का काम मीडिया ने किया है। अब तो नई टेक्नोलॉजी, इंटरनेट , एआई, सोशल मीडिया, इनफ्लुएंसर आ गए हैं जिससे इन चीजों में ग्रो हुआ है । कुछ समाचार पत्र और संपादक अपनी विश्वसनीयता और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पहले कुछ भ्रामक और अराजकता फैलाने वाली खबरें चली जाती थी लेकिन अब कड़े कानून से इस पर नियंत्रण हो सका है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से हमें मीडिया का सहयोग मिल रहा है । हमने कई कैंपेन भी चलाएं और आगे भी इस प्रकार का सहयोग मिलता रहेगा ।
सभी क्षेत्रों में हो रहे हैं कार्य और आगे हो रही प्लानिंग
कलेक्टर सोनिया मीना ने कहा कि शिक्षा हो, राजस्व हो या अन्य कार्य अधिकारियों द्वारा किए जा रहे हैं । जिला पर्यटन के रूप में भी विकसित हो रहा है। इसके साथ ही है मेले की व्यवस्थाएं, त्योहारों की व्यवस्थाएं भी की जा रही है । पचमढ़ी का नागद्वारी मेला सहित राम जी बाबा , नर्मदा जयंती जैसे त्यौहार भी यहां पर बनाए जाते हैं जिसके लिए व्यवस्थाएं होती है । उन्होंने कहा कि सरकार की कुछ योजनाएं को लोगों तक पहुंचे और आगे जनता को लाभ मिले ऐसे कार्य हमें करना है। यह प्रशासन की प्राथमिकता में है इसलिए मीडिया का साथ मिला है और आगे भी मिलेगा।
सीसीटीवी सहित अन्य व्यवस्थाएं भी होंगी – पुलिस अधीक्षक
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने पत्रकारों के जवाब देते हुए कहा कि कहा कि शहर में सीसीटीवी सहित अन्य व्यवस्थाएं होंगी होगी चोरी जैसी वारदातों पर नियंत्रण किया जा सकें। इसके साथ ही अतिक्रमण हटेगा जिससे यहां ट्रैफिक व्यवस्था ठीक की जा सकेगी। इस पर भी हमें काम करना है । उन्होंने कहा आरक्षकों को ज्यादा समय तक किसी एक स्थान पर ना रहे इसके लिए भी हम काम कर रहे हैं और जो भी समस्याएं होंगी वह हम तक पहुंचे हम उन्हें सॉल्व करेंगे । उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन उनके साथ है ।

