23 निर्माण कार्यों के लिए 3.73 करोड़ की स्वीकृति
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के विशेष प्रयासों से मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत नगर नर्मदापुरम के लिए 23 निर्माण कार्यों हेतु 3.73 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन विकास कार्यों से नगर की अधोसंरचना सुदृढ़ होगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्राप्त होंगी। इसके पूर्व, इसी माह माननीय विधायक के प्रयासों से इटारसी में भी 17 विकास कार्यों के लिए 5.59 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी हैं। इस प्रकार 1 माह में ही नर्मदापुरम विधान सभा क्षेत्र को कुल 9.32 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात प्राप्त हुई है।नर्मदापुरम के विकास एवं जनकल्याण के लिए निरंतर सहयोग और सौगात प्रदान करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार एवं धन्यवाद किया है।
विभिन्न वार्डों में बने सीसी रोड, हुआ सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण , लगी हाई मास्ट लाइट
विधायक के प्रयासों से वार्डों में सीसी रोड सौंदर्यीकरण , पुनर्निर्माण पेपर ब्लॉक सहित अन्य कार्य कराए गए । इनमें वार्ड 15 में सीवरेज लाइन और पेवर ब्लॉक वहीं वार्ड 33 में नया किरण से नाले तक सीसी रोड, वार्ड 11 में सीसी रोड, वार्ड 6 में सीसी रोड , वार्ड 21 में सीसी रोड , वार्ड 11 में सीसी रोड, वार्ड 24 में सीसी रोड , वार्ड 22 में सीसी रोड , वार्ड 16 में सीसी रोड और बाउंड्री वॉल का निर्माण, वार्ड 15 में पुनर्निर्माण सौंदर्यीकरण एवं हाई मास्क लाइट की स्थापना। वार्ड 18 में सीसी रोड, वार्ड 15 में सीसी रोड, वार्ड 19 में सीसी रोड , वार्ड 20 में सीसी रोड , वार्ड 7 में सीसी निर्माण पेपर ब्लॉक , वार्ड 27 में भीलपुरा घाट का निर्माण, वार्ड 10 में मंगल कुआं से होली चौक तक सीसी रोड , वार्ड 31 में सीसी रोड , वार्ड 8 में सीसी रोड, वार्ड 12 में सीसी रोड , और वार्ड 25 में सीसी रोड, वार्ड 19 में सीसी रोड सहित शहर भर में अनेक कार्य कराए गए।

