
नर्मदापुरम / न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी नर्मदापुरम ने बुधवार को एक चेक बाउंस मामले में महिला को 6 माह का सश्रम कारावास की सजा सुनाई। महिला को न्यायालय के आदेश के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है । बताया जाता है कि अभियुक्ता सुमन मीना के विरुद्ध 1881 की धारा 138 के तहत दंडनीय अपराध के चलते उन्हें अरेस्ट करने की कार्रवाई की गई है। श्रीमती सुमन मीना ने परिवादी को चेक दिया था जो बाउंस हो गया। इस मामले में उन्हें एक महीने का समय न्यायालय ने अपील के लिए दिया था लेकिन अवधि पूरी हो गई और अब महिला को गिरफ्तार कर सजा सुनाई गई। परिवादी अधिवक्ता है और महिला सुमन मीना ने उनसे तीन लाख पचास हजार रुपए उधार लिए थे। चेक के माध्यम से वापस करने की बात कही गई थी। लेकिन खाते में रकम नहीं होने से चेक बाउंस हो गया। चेक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का दिया गया था जो की 16 दिसंबर 2020 को दिया था। महिला को एक माह का समय और दिया गया था, लेकिन राशि वापस नहीं करने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, उसके बाद उन्हें अरेस्ट किया गया है।

