


नर्मदापुरम / ग्राम तीखड़ में आयोजित सात दिवसीय कोयापुनेम धर्म दर्शन (गोंडी गाथा) कार्यक्रम का भव्य एवं उत्साहपूर्ण समापन हुआ।
इस शुभ अवसर पर गोंडी पुनेमाचार्य तिरुमाल शंकर शाह इरपाचे द्वारा शंभू बाबा एवं मूला दाई के विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया गया कि प्राचीन समय में आदिवासी गोंडी रीति-रिवाज एवं परंपराओं के अनुसार विवाह संस्कार किस प्रकार संपन्न किए जाते थे।
इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में आसपास के गांवों सहित कई जिलों से हजारों की संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान गोंडी गाथाओं का गायन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण धार्मिक, सांस्कृतिक एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।
इस सात दिवसीय आयोजन ने स्थानीय समाज को एकजुट करने, अपनी संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज एवं गोंडी धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर गोंगो सुमारनी एवं विशाल प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया।
विशेष आभार…..
इस विशाल एवं सफल आयोजन को संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आयोजक समिति ग्राम तीखड़ के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आप सभी के तन-मन-धन एवं अथक परिश्रम से यह ऐतिहासिक आयोजन सफल हो पाया।

