3 दिसम्बर से 9 जनवरी 2027 तक ढाका सहित 8 नगरों में होंगे यज्ञोपदेश
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
आर्यसमाज की संस्था बांग्लादेश अग्निवीर के निमंत्रण पर नर्मदापुरम के वैदिक प्रवक्ता अपनी 20 वीं विदेश यात्रा पर एक माह के लिए 3 दिसंबर 2026 को दोपहर 3:15 बजे बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाईट से इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली से ढाका रवाना होंगे | 9 जनवरी तक लगभग 37 दिन आपका बांग्लादेश में प्रवास रहेगा ।चटगांव, सैदपुर, रंगपुर,सिलहट बारिशल, मयमनसिंह व मेघना आदि अंचलों में उच्च शिक्षित युवकों के उपनयन संस्कार व उपदेश हैं तथा नारायणगंज मे सामवेद पारायण यज्ञ है ।
इसके अतिरिक्त राजधानी ढाका मे स्वामी श्रद्धानन्द सरस्वती जी की 100 वे बलिदान दिवस के उपलक्ष्य मे बहुकुंडीय बृहद् यज्ञ व समापन समारोह आयोजित है ।ध्यातव्य है आर्य समाज के वैदिक प्रवक्ता आनंद पुरुषार्थी अभी तक दुबई, मॉरीशस, होलेन्ड, सूरीनाम, फिजी, इंग्लैंड, दक्षिणअफ्रीका , बर्मा ,थाईलेंड, नेपाल व संयुक्त राज्य अमेरिका आदि देशो में जाकर वैदिक धर्म व आर्यसमाज का प्रचार कर चुके है ।

