सर्किट हाउस घाट पर कार्तिक पूर्णिमा में अग्रवाल समाज ने किया दान पुण्य
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
अग्रवाल महासभा अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा और अग्रवाल महिला मंडल द्वारा परमहंस घाट सर्किट हाउस के पास मंदिर में कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन 31 बातियों के दीपक अन्न एवं फलों का दान किया गया। अग्रवाल समाज की महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से दान किया गया । इस अवसर पर सभी ने भगवान विष्णु एवं तुलसी मां की परिक्रमा कर दीपदान किया एवं भक्ति गीत गाए। कार्तिक मास भगवान विष्णु को अति प्रिय है जो भी इस माह में दानपुण्य एवं भक्ति की जाती है , वह हजार गुना फल देता है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भारती अग्रवाल, संभागीय संयोजक अनीता गुप्ता, कोषाध्यक्ष कुसुम अग्रवाल सह मंत्री अंजू अग्रवाल, सांस्कृतिक मंत्री रेखा अग्रवाल ,सह मंत्री संतोष अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य सविता अग्रवाल ,उषा अग्रवाल, विनीता अग्रवाल ,मेघा अग्रवाल , तृप्ति अग्रवाल बंसल ,ऊर्जा अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में महिलाओं में भाग लिया । कार्यक्रम का आयोजन विनीता अग्रवाल, मेघा अग्रवाल ने किया । अंत में उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया ।

