नर्मदापुरम / बजरंग सेना द्वारा नर्मदापुरम की एडवोकेट प्रिया साहू को संगठन में प्रदेश मंत्री (महिला मोर्चा) के पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर पटेरिया द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर आगामी तीन वर्षों के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रिया साहू ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। साथ ही महिलाओं को संगठन से जोड़ने, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का प्रयास करेंगी।
उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

