
नर्मदापुरम / इटारसी / समेरिटन्स स्कूल इटारसी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 26 नवम्बर को किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रशांत दीक्षित णे बताया कि इस निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कैम्प में नर्मदापुरम एवं इटारसी के ख्याति प्राप्त डॉक्टरों द्वारा मरीज़ों का परीक्षण, परामर्श एवं इलाज किया जाएगा। कैम्प में नर्मदापुरम के डॉ. श्रवण कुमार मालवी (मूत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. श्रुति मालवी (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. युवराज राय (एमडी मेडिसिन), डॉ. मयंक चौधरी (एमडी मेडिसिन), इटारसी के डॉ. सुनील देवानी (डीएनबी,मेडिसिन डायबिटोलॉजिस्ट), डॉ. अनुज दीक्षित (एमएस, हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. नीलम देवानी (बीडीएस, एमडीएस) दाँत रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। श्री दीक्षित ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार लेने की अपील की है।

