दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के अभिनेता शरद सिंह ने शहर को गौरांवित किया है। उनकी फिल्म नर्मदा स्टोरी 27 वें आईफा अवार्ड की इंडस्ट्री वोटिंग लिस्ट में शामिल की गई है। खबर से नर्मदापुरम में खुशी की लहर दौड़ गई है। शरद सिंह की यह उपलब्धि उनकी मेहनत और लगन से मिली है। शुरुआती दौर में कई कठिनाइयों और संघर्षों का सामना उन्हें करना पड़ा। मेहनत, आत्मविश्वास और अभिनय के प्रति जुनून ने उन्हें आगे बढ़ाया । इस उपलब्धि पर अभिनेता शरद सिंह ने बताया कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरी फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ की टीम की मेहनत, समर्पण और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक जैगम इमाम सहित पूरी टीम का आभार व्यक्त किया. साथ ही अपने मार्गदर्शक परेश मसीह को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, निरंतर सहयोग और भरोसे ने संघर्ष के हर दौर में आगे बढ़ने की ताकत दी.। फ़िल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ नर्मदापुरम की गलियों, घाटों पर ही शूट हुई है। यहां के स्थानीय लोगों ने भी इसमें अभिनय किया है। इसके साथ ही शहर के घाटों की भी लोकेशन भी फिल्म में है।

