

नर्मदापुरम / भाकृअनुप-केंद्रीय मात्स्यिकी प्रौद्योगिकी संस्थान (CIFT), कोच्चि द्वारा भाकृअनुप-केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान (CIFE), पवारखेड़ा केंद्र में 16 नवंबर 2026 को “मछली बाजार अपशिष्ट प्रबंधन: भारत की कच्चे माल की दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं हितधारक बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय मत्स्य पालकों एवं व्यापारियों को बाज़ार की स्वच्छता बनाए रखते हुए, प्रतिदिन के कचरे को मूल्यवान व्यावसायिक उत्पाद में बदलने का प्रशिक्षण देना था।
कार्यक्रम में इटारसी, नर्मदापुरम, बुधनी और सुखतवा के मत्स्य विक्रेता और बाज़ार हितधारक विषेश रूप से उपस्थित रहे।सांसद प्रतिनिधि नर्मदापुरम संभाग हरीश कुमार केवट, जनपद प्रतिनिधि सोनू चौरे, उत्कृष्ट मत्स्य व्यापारी मोहन रैकवार भी शामिल हुए।
वैज्ञानिक में सीआईएफटी, कोच्चि से – डॉ. गीता जयशंकर और डॉ. एलवरासन।
सीआईएफई, पवारखेड़ा से डॉ. शशि भूषण* और डॉ. हर्षा हरिदास।
क्या-क्या सिखाया गया – मछली के कचरे से क्या बन सकता है…
– *कोलेजन* – औषधि, सौंदर्य प्रसाधन और जैव-चिकित्सा के लिए
– *फिश मील* – पशु और मत्स्य के आहार के लिए प्रोटीन युक्त
फिश ऑयल और अमीनो एसिड- मत्स्य प्रसंस्करण के अपशिष्ट से
फिश साइलेज- पशु पोषण के लिए जैविक मत्स्य खाद (फिश मैन्योर) कृषि के लिए प्रशिक्षण समापन सत्र में सांसद प्रतिनिधि हरीश केवट ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की मत्स्य व्यवसाय अब केवल आजीविका का साधन ही नहीं बल्कि इसमें रोजगार की अपार संभावनाएं हें। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारे मछुआरा युवा कोषल विकास से लाभान्वित हो रहे हैं और एस. ए. पी. प्रोगाम के माध्यम से प्रशिक्षित होकर आप सभी निश्चित रूप से नवीन आयाम स्थापित करेंगे हमें पूर्ण विश्वास है। इसके साथ ही इस व्यवसाय से जुड़ी आवश्यक सामग्री का भी वितरण किया जिसमें नीली मत्स्य केरेट क्रेश, नीले ड्रम और उपयोग होने वाले चाकू वितरित किए गए। अंत में संवादात्मक सत्र में वैज्ञानिकों ने विक्रेताओं के सवालों का जवाब दिया।

