नर्मदापुरम / महिला बाल विकास नर्मदापुरम शहरी के सेक्टर 1 में शासन के निर्देशानुसार भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड की समस्त महिलाओं आमंत्रित किया गया एवं उनके साथ मिलकर शपथ दिलाई गई कि हम सब मिलकर अपने वार्ड को भारत को बाल विवाह मुक्त बनाएंगे एवं देवउठनी ग्यारस के समय जो सामूहिक विवाह होते हैं। अगर इस प्रकार का कोई जोड़ा जो नाबालिक है, मिलता है तो शीघ्र ही पास की आंगनवाड़ी में इसकी सूचना देंगे। कार्यक्रम में महिला बाल विकास सुपरवाइजर श्रीमती श्वेता पटवा मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दुर्गा पटेल, श्रीमती कल्पना श्रुति श्रीमती आरती तोमर, श्रीमती सरिता तिलोतिया, सुश्री वैष्णवी माधव, श्रीमती अनीता पटेल, वार्ड की मातृ सहयोगिनी सदस्य, वार्ड की महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

