
नर्मदापुरम / भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को हैहय वंशीय कसेरा समाज द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के पूर्व श्री बजरंग व श्री शंकर मंदिर ट्रस्ट कसेरा समाज की धर्मशाला में प्रातः 9 बजे पूजन अर्चन के पश्चात शोभायात्रा 12 बजे निकाली गई । शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए। शोभायात्रा में भक्ति, उत्साह और सामाजिक जागरूकता का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की आकर्षक झांकी के साथ हुआ। फूलों से सजी झांकी में भगवान की भव्य प्रतिमा विराजमान थी। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। समाज के अध्यक्ष मनोज जराठे ने बताया कि इस बार शोभायात्रा के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र पैगवार के मार्गदर्शन में तथा प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सेठा तथा जिला अध्यक्ष कीर्ति वर्मा की मौजूदगी में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान तथा महिला वर्ग द्वारा आयोजित विभिन्न स्पर्धा के विजेताओं एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन संभागीय अध्यक्ष कविता करैया द्वारा तथा आभार अध्यक्ष मनोज जराठे ने माना।
इनका हुआ सम्मान…..
महिला मंडल अध्यक्ष नंदनी करैया ने कहा कि महिला मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम विजेता एवं कसेरा समाज की प्रतिभाए कुमारी अंशिता करैया, कुमारी वैष्णवी वर्मा, पार्थ करैया, सारा करैया, कुमारी अंजली करैया, ऋषि करैया, कु. विधि करैया, पुनीत जराठे, कु. अन्नया वर्मा, कु. अमीषा कांसकार, कु. श्रुतिका कांसकार, डा. ईशा पटेल, डा. अदिति करैया, डॉ. अभिनव सेठा। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता के के जराठे, सीताराम करैया, जगत नारायण महलवार, महेश पटेल, कसेरा महिला समाज अध्यक्ष नंदिनी करैया, डा. सुनीता सेठा, कुसुम जराठे, हीरामणी पटेल, योगेश सेठा, अरविंद चंद्रवंशी, राम शिवपुरिया, आनंद कांसकार, किशोर करैया, आनंद वर्मा, दीपक जराठे, नंदकिशोर कासकार, सुवेन्दु करैया, नीरज करैया, प्रवीर नायक, अरविन्द कांसकार, पंकज पटेल, संजय कास्कार, गोविंद पटेल, विवेक वर्मा, विष्णु महलवार, नितिन करैया, नितीन ताम्रकार, मृत्युंजय करैया, अमित वर्मा, अनमोल करैया, देवांशु करैया, सुनील जराठे, संतोष कांसकार, कार्तिक कांसकार, गौरव कांसकार, नंदन कांसकार, उदित महलवार, तन्मय करैया, प्रखर चंद्रवंशी, आदर्श करैया संभागीय उपाध्यक्ष लता चंद्रवंशी, जानकी जराठे, सुमन कासकार, यामिनी सेठा, पूनम कांसकार, मनीषा जराठे, संगीता वर्मा, संजना कांसकार, शालिनी नायक, राधिका कासकार, रेखा करैया, श्रुति कासकार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

