दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम
शहर की महादेव वेलफेयर सोसायटी द्वारा नवोदय स्कूल एवं सैनिक स्कूल की बच्चों को निशुल्क परीक्षा की तैयारी कराई जा रही हैं। सोसायटी के जिला अध्यक्ष मिहिर श्रीवास्तव ने बताया कि 15 से 20 नवंबर तक सदर बाज़ार व्हीटू मॉल के पास बच्चों को तैयारी करवाई जाएगी। इसका उद्देश्य है कि बच्चों में परीक्षा के दौरान जो भी समस्याएं हैं हिचक है वह सब दूर होगी और बच्चे ठीक तरीके से परीक्षा दें इस पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार की कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

