रविन्द्र यादव रिपोर्टर पचमढ़ी।
स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 70 वीं राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 12 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक छतरपुर में आयोजित की जा रही है । जिसमें सांदीपनि विद्यालय पचमढ़ी के लोकप्रिय, ऊर्जावान खेल शिक्षक संतोष यादव को फुटबॉल प्रतियोगिता में ऑफिशियल हेतु चयनित किया गया है। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, गणमान्य नागरिकों, खिलाड़ियों, एवं परिवारजनों ने शुभकामनाएं दी हैं।

