
सिवनी मालवा / नकुल मालवीय / थाना क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के कुल 03 दोपहिया वाहन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना एवं पुलिस कार्रवाई का विवरण…….
फरियादी छविराम कौल निवासी अयोध्या नगर, भोपाल, हाल निवासी ग्राम सवलखेड़ा द्वारा उनकी एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MP04 YE 0960 के चार दिन पूर्व चोरी हो जाने की रिपोर्ट थाना सिवनी मालवा में दर्ज कराई गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिवनी मालवा में अपराध क्रमांक 835/26, सुसंगत धाराओं में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 16.11.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध आरोपियों को चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी सहित पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा उक्त वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया। विस्तृत पूछताछ में आरोपियों ने अन्य दो दोपहिया वाहन चोरी करना भी स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद कर जप्त की गईं। इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपीगण…..
सियाज मोहम्मद पिता नियाज मोहम्मद, उम्र 32 वर्ष, निवासी गाडरी मोहल्ला, रहीम गली, सिवनी मालवा।
शेख इमरान पिता शेख सकील, उम्र 34 वर्ष, निवासी गाडरी मोहल्ला, रहीम गली, सिवनी मालवा।
जप्तशुदा वाहन –
होंडा कंपनी की एक्टिवा स्कूटी, रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP04 YE 0960।
बजाज कंपनी की प्लेटिना मोटरसाइकिल, ब्लैक-सिल्वर कलर, रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP05 MF 04543।
बजाज कंपनी की प्लेटिना मोटरसाइकिल, ब्लैक-सिल्वर कलर, बिना रजिस्ट्रेशन नंबर, चेचिस नंबर MDZA76AY7JRH35382
कुल कीमत करीबन 1,60,000/- रुपए।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड…..
गिरफ्तार दोनों आरोपियों सियाज मोहम्मद एवं शेख इमरान के विरुद्ध पूर्व से भी थाना सिवनी मालवा में आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है।
सराहनीय भूमिका –
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन पाण्डेय के नेतृत्व में सउनि उमेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक प्रीतम बाबरिया, आरक्षक प्रदीप, आरक्षक सुमित एवं आरक्षक अभिषेक आटले की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

