रविन्द्र यादव रिपोर्टर पचमढ़ी।
आत्मनिर्भर शिक्षक संदर्भ समूह द्वारा शिक्षाविद् गिजुभाई की 141वीं जयंती के अवसर पर भोपाल में आयोजित ‘बाल आनंद दिवस’ एवं शिक्षाविद् गिजुभाई एवं शिक्षाविद् सुरेंद्रनाथ दुबे सम्मान समारोह में पचमढ़ी के शिक्षक ओमप्रकाश विश्वकर्मा को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान के लिए ‘शिक्षर्षि सुरेंद्रनाथ दुबे स्मृति शिक्षक सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव शरदचंद्र बेहार, श्री राजेंद्रनाथ दुबे, पूर्व कुलपति डॉ. टी.एन. दुबे, श्रीमती सरोज दुबे, डॉ. अंजू वाजपेयी एवं डॉ. दामोदर जैन द्वारा प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि श ओमप्रकाश विश्वकर्मा को इसी वर्ष महामहिम राज्यपाल, मध्यप्रदेश शासन द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। लगातार मिल रहे इन सम्मानों से उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपने समर्पण, नवाचार एवं उत्कृष्ट योगदान की विशिष्ट पहचान बनाई है। श्री विश्वकर्मा को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, परिवारजनों, नगर के अनेक प्रबुद्ध नागरिकों एवं साहित्यकारों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी यह उपलब्धि पचमढ़ी नगर एवं समूचे शिक्षक समुदाय के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

