

नर्मदापुरम / सोमवार को कल्चुरी समाज द्वारा भगवान राजराजेश्वरी सहस्रबाहु जयंती पर कल्चुरी समाज द्वारा आयोजित शोभा यात्रा का व्यापारी कल्याण महासंघ द्वारा तारहाता पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संरक्षक देवेंद्र गिल्ला, उपाध्यक्ष सुरेश मखीजा, रामचंद्र नवलानी, राजेश राठौर, कोषाध्यक्ष उदित द्विवेदी, प्रकाश गुप्ता, किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष नीतेश खंडेलवाल, सचिव विजय गोपलानी, बंसित खंडेलवाल, जाकिर खान, बंटी हेमनानी, दीपक गोपलानी एवं अन्य व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

