रविंद्र यादव रिपोर्टर पचमढ़ी
पचमढ़ी के युवा फुटबॉलर सोहेल कुरैशी का सेंट्रल जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल (पुरुष) चैंपियनशिप 2026-27 में चयन हुआ है। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल के प्रथम वर्ष के छात्र सोहेल 14 से 21 नवंबर तक छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे अटैकिंग मिडफील्डर की भूमिका में मैदान पर उतरेंगे।सोहेल इससे पहले 2024 में अंडमान-निकोबार में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुके हैं, जिसमें उनकी टीम ने चौथा स्थान हासिल किया था।उनके सफर में पचमढ़ी के कोच संतोष यादव,रफीक अंसारी तथा विश्वविद्यालय के कोच आर.के. कौशिक व फिरोज खान,आशीफ कुरैशी का मार्गदर्शन रहा है। चयन पर पचमढ़ी के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

