

नर्मदापुरम / गाडरवारा में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में नर्मदापुरम जिले की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इंदौर की मजबूत टीम को हराकर शानदार विजय हासिल की। इस रोमांचक मुकाबले में नर्मदापुरम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना, अनुशासन और प्रतिभा का परिचय दिया।
इस जीत में जीवा ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल, बानापुरा के प्रतिभाशाली छात्र आकिब खान की अहम भूमिका रही। आकिब ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया और मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए टीम के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
आकिब की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रवीण पणिकर, प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आकिब खान को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि आकिब भविष्य में भी इसी तरह अपनी प्रतिभा से विद्यालय एवं नर्मदापुरम जिले का नाम रोशन करते रहेंगे।

