


नर्मदापुरम / शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा दिनांक 02 नवंबर 2026 को प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार के निर्देशन में जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। आयोजन के सचिव डॉ. धर्मेंद्र सिंह स्पोर्ट्स ऑफिसर द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगिता में नर्मदापुरम और हरदा जिले की 9 महाविद्यालय की टीमों ने भाग लिया। प्रतिगितता का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री शर्मा एवं प्राचार्य संगीता अहिरवार तथा वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. भारती दुवे, डॉ. पुष्पा दुबे द्वारा मां सरस्वती की पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। प्राचार्य डॉ. अहिरवार एवं डॉ. भारती दुबे एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि तथा विभिन्न महाविद्यालय से आए हुए टीम मैनेजर, मैच रैफरी, स्पोर्ट्स ऑफिसर आदि का स्वागत किया गया।
श्री शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल स्कूल समय से ही शुरू कर देने चाहिए स्कूल में खिलाड़ियों को बेसिक ट्रेनिंग तथा कालेज स्तर पर टेक्निकल ट्रेनिंग दी जानी चाहिए जो छात्र खेलते हैं वह अच्छे खिलाड़ी बने ना बने लेकिन एक अच्छे इंसान जरूर बनते हैं जो देश को विकसित करने में अपनी भूमिका अदा करते हैं। अनुशासन, एकाग्रता एवं एक कदम आगे रहने के लिए खेल को जीवन का हिस्सा बनाना होगा। प्रतियोगिता में पीएम श्री महाविद्यालय हरदा, शासकीय महाविद्यालय टिमरनी, शासकीय कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा, शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा, एम. जी.एम. महाविद्यालय इटारसी, पीएम श्री नर्मदा महाविद्यालय, शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय कन्या महाविद्यालय पिपरिया तथा एनईएस महाविद्यालय नर्मदापुरम की टीमों ने सहभागिता की। यह प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली गई थी। जिसमें पहला सेमीफाइनल मैच भोपाल और विदिशा के बीच हुआ इस रोमांचक फाइनल मैच टिमरनी महाविद्यालय और एन ई एस के बीच में हुआ। काफी रोमांचक मैच होते हुए एन ई एस 38-34 से विजेता तथा टिमरनी महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही। विजेता तथा उपविजेता टीम को महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा ट्रॉफी दी गई। प्रतियोगिता के अंत में संभाग स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया जो कि कल शासकीय गृह विज्ञान में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में संतोष राजपूत, निलेश यादव, अजय सिंह राजपूत, राजेश मांझी, अखिल सिंह राजपूत तथा साहिल चौहान निर्णायक रहे। प्रतियोगिता की सफल आयोजन के लिए डॉ. धर्मेंद्र सिंह द्वारा सभी आयोजन समिति के सदस्य, महाविद्यालय स्टाफ, कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ तथा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

