
नर्मदापुरम / राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन मध्यप्रदेश की जिला स्तरीय बैठक ग्राम बैहराखेड़ी में सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार (कक्का) की उपस्थिति मे ग्राम इकाई पर चर्चा हुई एवं जिला पदाधिकारियो को जिम्मेदारी दीं गई। संगठन के द्वारा पूर्व सरपंच कन्हैयालाल वर्मा को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दीं गई। श्री वर्मा ने कहा कि मेरे द्वारा किसान हित में हर संभव मदद, किसानों की आवाज उठाने में सहयोग किया जायगा।

