नशा मुक्त अभियान के चलते डोलरिया पुलिस की कार्रवाई
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डोलरिया की टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी डोलरिया निरीक्षक प्रवीण चौहान द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए द मान ढाबा के सामने डोलरिया सिवनी मालवा रोड ग्राम सोनखेड़ी से आरोपी विशाल पिता शिव कुमार श्रीवास्तव निवासी- डिपो के पास खिरकियां, थाना छिपावड़,को एक काले रंग की बिना नंबर की मोटर साइकिल पर अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से एक बैग में दो थैली में कुल 9 किलो 970 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी कीमत डेढ़ लाख तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमत लगभग 1,25,000 रुपये कुल मशरुका करीब 2,75,000 रुपये का जप्त कर थाना डोलरिया में अपराध क्रमांक 183/26, धारा 08/20 NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । कार्यवाही में थाना प्रभारी डोलरिया निरीक्षक प्रवीण चौहान, उपनिरीक्षक गणेश रघुवंशी, स.उ.नि. दुर्गेश मालवीय, स.उ.नि. नरेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक संदीप पटेल, प्रधान आरक्षक मोहित आठनेरे, आरक्षक तीर्थ कुमार यादव एवं आरक्षक संगीत राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

